झारखंड में महाशिवरात्रि की धूम, भक्ति में लीन हुए भक्त
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
जमशेदपुर/ लोहरदगा – पूरे झारखंड में आज शिव विवाह का उत्सव मनाया जा रहा हैं. इसी कड़ी में जमशेदपुर और लोहरदगा में महाशिवरात्रि बड़े ही धूम धाम से मनाया गया. जमशेदपुर में शिवजी की पूजा पाठ आराधना सुबह से चल रही है. शहर के तमाम शिव मंदिरों में लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे. फूल, बेल पत्र, दूध आदि से पूजा की..
कुमारी लड़कियां ने किया बाबा दर्शन
वहीं लोहरदगा में महाशिवरात्रि के मौके पर छत्तर बगीचा स्थित स्वयंभू महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी. भक्तों ने सुबह से ही पूजा अर्चना की. शाम तक मंदिरों में रौनक रही. खासकर कुमारी लड़कियां ने बड़े ही विशवास और उत्साह के साथ बाबा की पूजा की.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर/गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+