लातेहार (LATEHAR) : मंंगलवार को बाइक और टैक्टर की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. घटना की सूचना पर महुआडांड़ थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है. घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के बासकरचा सेडे नदी के समीप घटी है.
महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने बताया कि सेडे नदी के समीप ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार ग्राम हरतूवा बरटोली सुबोध मिंज पिता स्वर्गीय बेनेदिक्त मिंज उम्र 35 वर्ष और रोहित कुमार कुजूर पिता स्वर्गीय कोर्नेलयूस कुजूर उम्र 21 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया है.
रिपोर्ट : मनोज दत्त, लातेहार
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

