धनबाद (DHANBAD) : मगही- भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच की बैठक सोमवार को धनबाद कस्तूरबा नगर में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 6 मार्च को धनबाद-बोकारो में मगही, भोजपुरी तथा अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा से हटाने के विरोध में झारखंड के कई संगठनों द्वारा झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. इसका समर्थन मगही भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच करेगा. 7 मार्च को धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर मगही भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच द्वारा धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. मदन राम, जितेंद्र पासवान, अभिषेक सिंह, मिथलेश चंद्रवंशी, अविनाश सिंह, ओपी सिंघम ,विजय कुमार सिंह एव अन्य बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


