लोहरदगा में अवैध लकड़ी लदा ट्रक जब्त, तस्कर फरार


लोहरदगा (LOHARDAGA) - लोहरदगा जिले में जंगलों की कटाई कर लकड़ियों की अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग सक्रिय हो गया है. सोमवार को बॉक्साइड ट्रक में अवैध रूप से ले जा रहे लकड़ी को ट्रक समेत जब्त किया गया. वहीं तस्कर मौके से फरार होने में सफर रहे.
केस दर्ज
उप वन परिसर पदाधिकारी अनूप शाहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना पर कर्रवाई करते हुए एक ट्रक अवैध लकड़ी बरामद की गई. वहीं मौके से ट्रक को भी जब्त किया गया है. वन विभाग की टीम को देख मौके से अपराधी भाग निकले. लेकिन ट्रक के नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है. साथ ही वन विभाग की टीम द्वारा ट्रक के नंबर पर केस दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है. वन विभाग द्वारा आगे भी तस्करों पर कर्रवाई जारी रहेगी.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+