रूपेश पांडे हत्याकांड : पीड़ित परिवार ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सीबीआई जांच की मांग
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
रांची (RANCHI) - मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से हजारीबाग के बरही, करियातपुर निवासी दिवंगत रुपेश पांडे की माता उर्मिला पांडे और पिता सिकंदर पांडे ने भेंट की. मुख्यमंत्री से रुपेश पांडे की मां ने दिवंगत पुत्र के लिए न्याय की मांग की. परिजनों ने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया, जिससे उनके पुत्र को न्याय मिल सके. मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि परामर्श के बाद सरकार इसपर निर्णय लेगी. रूपेश मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने रूपेश की मां के स्थायी जीवन यापन की व्यवस्था के लिए उपायुक्त हजारीबाग को निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन हजारीबाग द्वारा उर्मिला देवी की स्थायी आजीविका के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस मौके पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और अन्य मौजूद थे.
4+