लोहरदगा में खुशहाली ला रहा जरबेरा फूल, खत्म हो रहा पलायन का दंश

    लोहरदगा में खुशहाली ला रहा जरबेरा फूल, खत्म हो रहा पलायन का दंश

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - पलायन का दंश झेलने वाला लोहरदगा जिला अब फूलों की पहचान के साथ उभर रहा है. जिला के किसान अपने खेतों में जरबेरा फूल की खेती कर अच्छी आमदनी कर रहे हैं. सदर प्रखंड का रामपुर गांव अब जरबेरा की खेती के लिए जाना और पहचाना जाने लगा है. बंजर पड़ी भूमि अब फूलों से लहलहा रही है. सदर प्रखंड के रामपुर गांव के कुछे इलाकों में मौसम के अनुरूप धान या एकाध अन्य फसल को किसान उपजाया करते थे. लेकिन अब यहां के किसान एटीएम के रूप में जरबेरा की खेती कर रहे हैं.

    बाजार में जरबेरा की काफी मांग

    ये फूल इनकी परेशानियों को दूर कर देते हैं. जरबेरा की मांग बाजार में बहुत है. शादी-विवाह, बुके सहित अन्य कार्यक्रमों में जरबेरा की मांग अत्याधिक है. ऐसे में किसान इन फूलों की खेती कर काफी खुश हैं. इनका कहना है कि इन फूलों को लेने के लिए दूरदराज से लोग इनके खेतों और घरों तक पहुंचते हैं और इन्हें पैसा देकर जाते हैं. एक ऐसा वक्त था जब ये सभी दूसरे के खेतों में जाकर काम किया करते थे और मजदूरी भी इन्हें पूरी नहीं मिलती थी. लेकिन अब जरबेरा की खेती से  इनकी समस्याएं दूर हो रही है. फूलों की खेती से परिवार भी काफी खुश हैं और अपने किसान भाइयों को भी फूलों की खेती करने की सलाह देते हैं.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन लोहरदगा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news