अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. सोमवार, दिनांक 28 फरवरी को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –
- प्रस्तावित उत्पाद नीति के कई बिंदुओं पर राजस्व पर्षद असहमत : राजस्व पर्षद ने प्रस्तावित उत्पाद नीति में लाइसेंस फीस और उत्पाद शुल्क जैसे मुद्दों पर पुनर्विचार करने का सुझाव दिया है और कई बिंदुओं पर असहमति जतायी है. ( प्रभात खबर )
- 80 एकड़ गैरमजरुआ भूमि के बदल एनटीपीसी ने बांटे आठ करोड़ रुपए :. यह मामला हजारीबाग जिला के बड़कागांव स्थित एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोल परियोजना से जुड़ा है. ( प्रभात खबर )
- आज पेश होगा तीसरा अनुपूरक बजट – झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे कार्यदिवस सोमवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 कर तृतीय व्यय विवरणी पेश की जाएगी. प्रश्नकाल के साथ मुख्यमंत्री प्रश्नकाल भी होगा. ( दैनिक जागरण )
- सीएम का अमित शाह से आग्रह, झारखंडियों को सुरक्षित निकालें – यूक्रेन में फंसे लोगों और छात्रों की स्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है. (दैनिक भास्कर)
- कभी बांस के धनुष से करती थी प्रैक्टिस, अब ऑल इंडिया इंटर यूनिसर्विटी में गोल्ड जीत बढ़ाया झारखंड का मान : कोल्हान यूनिवर्सिटी की उदीयमान तीरअंदाज दीप्ति बोदरा ने पंजाब के मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में चल रहे ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप में ओवर ऑल रैंकिंग में टॉप करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया. (दैनिक भास्कर)