जमशेदुपर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    जमशेदुपर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  सोमवार, दिनांक 28 फरवरी को जमशेदपुर के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

    पैर छूकर कहा-मुझे नहीं पहचाना?मैं सिंह जी का बेटा हूं, बुजुर्ग ने जेब टटोला, तो पर्स था गायब-बाईक सवार तीन अपराधियों ने टाटा स्टील के पूर्व ठेकेदार जितेंन्द्र पांडेय को बनाया निशाना

    रविवार को मानगो ओल्ड पुरूलिया दोड में पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने पैदल आ रहे बुजुर्ग सह टाटा स्टील के पूर्व ठेकेदार जितेंन्द्र पांडेय का पैर छूकर प्रणाम किया और कहा कि पहचाना मैं सिंह जी का बेटा.बुजुर्ग का ध्यान भटकते ही वे पर्स उड़ाकर भाग गए।पर्स में 10हज़ार रूपये, चांदी के सिक्के, दो एटीएम और महत्वपूर्ण काग़जात थे.(प्रभात खबर)

    छिनतई और लूट की घटनाओं का अब तक पुलिस नहीं कर सकी खुलासा

    हाल के दिनों में छिनतई, लूट और बड़ी ठगी के महत्वपूर्ण मामलों का अब तक खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है.एंटी क्राईम चेकिंग के बावजूद अपराध धड़ल्ले से जारी है. पुलिस का सूचना तंत्र कमज़ोर हो चुका है, शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री भी धड़ल्ले से हो रही है.निम्नलिखित बड़े मामलों का अब तक खुलासा नहीं

    छगनलाल के कर्मचारियों से 32लाख की लूट

    बसंत के पास दस लाख के सोने की ठगी

    बाराद्वारी में कारोबारी की पत्नी से चार लाख के चेन की लूट

    mgm के पास महिला को गाड़ी से गिराकर बीस हजार और मोबाईल की लूट

    उलीडीह में महिला से सोने की चेन और अंगूठी की लूट

    गोलमुरी में एल आईसी एजेंट को चाकू मारकर पांज हजार की लूट

    (प्रभात खबर)

    ट्रक के धक्के से महिला की मौत

    पारडीह सिटी इन के पास रविवार को ट्रक के धक्के से बाईक सवार ईचागढ़ के राजू गोराई , पत्नी राधिका गोराई और दो वर्षीय गुरूदेव घायल हो गए. उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां राधिका गोराई को मृत घोषित कर दिया गया. राधिका परिवार संग अपने मायके से ससुराल लौट रही थी.(प्रभात खबर)

    बर्खास्त होंगे पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन

    लंबे समय से विवादों में घिरे पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डा.अरविंद कुमार की बर्खास्तगी का रास्ता साफ हो गया है. बर्खास्तगी पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सहमति दे दी है.मंत्री के अनुमोदन के बाद विभाग नज 14फरवरी को जेपीएससी भेजा है. वहां से उसे कैबिनेट में भेजा जाएगा. डा. लाल पर बिहार के वैशाली में बतौर चिकित्सा पदाधिकारी रहते समाजवादी पार्टी की टिकट पर विस चुनाव झंझारपुर से लड़ने का आरोप है. सरयू राय ने सितंबर 2021में मामला विधानसभा में उठाया था.(हिंदुस्तान)

    विंटेज कार -बाईक रैली--सड़क पर दौड़ी 94साल पुरानी कार

    लौहनगरी की सड़कों पर रविवार को 94साल पुरानी कार दौड़ी. मौका था टाटा स्टील की ओर से आयोजित विंटेज कार बाईक रैली का जिसमें एक से बढ़कर एक पुरानी कार और मोटरसाईकलें शामिल हुईं.(हिंदुस्तान)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news