कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. सोमवार ,दिनांक 28 फरवरी को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

    बीसीसीएल बोर्ड की बैठक परियोजना प्रभावितों को एक करोड़ तक का टेंडर:
    बीसीसीएल की विभिन्न परियोजना के कारण प्रभावित लोगों को एक करोड़ रुपए तक की योजनाओं का टेंडर स्थानीय स्तर पर मिलेगा. इसका डिस्पोजल एरिया स्तर पर होगा. बीसीसीएल बोर्ड की रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बीसीसीएल के सीएमडी ने की.(प्रभात खबर)

    बलियापुर सीओ का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कहा डीसी का बुखार उतारे हैं हम दो बार:

    डीसी का बुखार उतारे हैं हम दो बार ,यह बात सोशल मीडिया और कुछ चैनलों पर वायरल ऑडियो में सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि आवाज बलियापुर सी ओ रामप्रवेश कुमार की है. ऑडियो में कुछ लोगों की बातचीत है. यह पहला मौका नहीं है जब बलियापुर सी ओ चर्चा में है. इसके पहले बलियापुर थानेदार के साथ उनका विवाद हो चुका है. दोनों ने एक दूसरे पर कोयला चोरी को संरक्षण देने का आरोप लगाया था.(प्रभात खबर)

    दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्य ने की 8 करोड़ की धोखा घड़ी:

    निर्माण ट्रेडर्स के संचालक अमित सुल्तानिया ने दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर की प्राचार्य डॉक्टर सरिता सिन्हा पर 8 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. प्राचार्य के खिलाफ ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई है. बिल्डर अमित सुलतानिया ने रविवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी.( प्रभात खबर)

    नाव हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्य समेत 7 लोगों को 100 मिले:

    जामताड़ा में बराकर नदी में नाव हादसे के चौथे दिन रविवार को एनडीआरएफ और ग्रामीणों की टीम ने एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत सात लोगों के शवों को बाहर निकाला इनमें तीन पुरुष 2 महिला व दो बच्चे शामिल हैं. शनिवार को एक शव निकाला गया था, अब भी 6 लोग लापता हैं.,( हिंदुस्तान)

    धनबाद हावड़ा कोल फील्ड में जनरल टिकट पर यात्रा शुरू:

    धनबाद से कोलकाता सहित बंगाल के अन्य स्टेशनों तक जाने के लिए अब रिजर्वेशन की जरूरत नहीं पड़ रही है. रेलवे ने सुबह में चलने वाली धनबाद हावड़ा कोलफील्ड एक्सप्रेस में भी अनरिजर्व्ड टिकट पर यात्रा की अनुमति दे दी है. यात्री जनरल टिकट लेकर कोल फील्ड में यात्रा कर सकते हैं .(हिंदुस्तान)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news