डाल्टनगंज में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक फरार

    डाल्टनगंज में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक फरार

    पलामू (PALAMU) : डाल्टनगंज शहर के बैरिया चौक पर बाइक पर सवार 3 युवक को रात के 10:30 बजे लगभग पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ा है. रात को गश्ती के दौरान TOP 3 के प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने दो युवकों को हथियार के साथ धर दबोचा. वहीं एक युवक भागने में सफल रहा. मिली जानकारी के अनुसार, पहले युवक का नाम गोलू कुमार है जो भट्टी मुहल्ला का रहने वाला है.  दूसरा युवक कुणाल कुमार चंदो, सोकरा का रहने वाला है. तीसरा युवक भट्टी मुहल्ला का रहने वाला है जो मौके से फरार हो गया.

    तलाशी के दौरान गोलू के पास से एक सिक्सर और जिंदा गोली मिली है. पूछताछ के क्रम में गोलू ने बताया कि हमलोग हथियार की खरीद बिक्री करते हैं. गोलू ने बताया कि जो तीसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया है, उसके पास 7.5 MM का पिस्टल है.

    रिपोर्ट : जफर महबूब, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news