मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल : गंगा और मयूराक्षी टीम के बीच मुकाबला हुआ टाई, टाटा steel के एम डी. टीवी नरेन्द्रन सहित कई लोग हुए शामिल


रांची (RANCHI) : रांची प्रेस क्लब और टाटा स्टील (Tata Steel) के संयुक्त तत्वावधान में खेले जा रहे मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को मेकॉन स्टेडियम में गंगा और मयूराक्षी टीम के बीच खेला गया. इसमें गंगा ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते हुए मयूराक्षी की टीम ने 16 ओवर में 140 रन बनाए और गंगा टीम को 141 रनों का लक्ष्य दिया.
जवाबी पारी खेलने उतरी गंगा की टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 140 रन बना सकी. और मैच टाई हो गया. इसके बाद दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया. इस मैच के मुख्य अतिथि पद्मश्री बलवीर दत्त, टाटा steel के एम डी. टीवी नरेन्द्रन सहित कई लोग शामिल हुए. इस मौके पर टीवी नरेन्द्रन ने सभी मीडिया बंधुओं की हौसला आफजाई की. साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया.
रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची
4+