झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  रविवार, दिनांक 27 फरवरी को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

    • सिपाही ने महिला से किया दुष्कर्म : रांची के नगड़ी थाना में पदस्थापित सिपाही रवि कुमार ले शनिवार की सुबह 10 बजे नगड़ी की ही एक महिला से दुष्कर्म किया. महिला संतान की आस में तथाकथित तांत्रिक सिपाही से झाड़फूंक और आशीर्वाद लेने उसके घर पहुंची थी.  ( दैनिक जागरण )
    • प्रोन्नति में आरक्षण का गणित दे सकता पिछड़ों को झटका : राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग में कर्मियों को प्रोन्नति में अधिक लाभ दिलाने के लिए कैबिनेट ने परिणामी वरियता देने का जो निर्णय लिया है, उससे पिछड़ा वर्ग के कर्मी सर्वाधिक नुकसान में रह सकते हैं. ( दैनिक जागरण )
    • पलामू : जेजेएमपी एरिया कमांडर समेत 6 उग्रवादी गिरफ्तार – पलामू पुलिस ने कुख्यात उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के एरिया कमांडर अरविंद राम समेत 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. कई हथियार भी बरामद किए. ( दैनिक भास्कर )
    • रिम्स के पेइंग वार्ड में किसी की इंट्री नहीं, पर फोन लेकर लालू से बेधड़क मिल रहे इरफान – चारा घोटाला सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं. बिना इजाजत किसी की भी लालू के वार्ड में इंट्री नहीं है. फोन पर रोक है. फिर भी राजद के इरफान अंसारी फोन लेकर रोज मिल रहे हैं. ( दैनिक भास्कर )
    • 26 दिन बाद मैट्रिक-इंटर की परीक्षा और शिक्षक सीओ ऑफिस में दे रहे हाजिरी – जिले के हाई स्कूल व प्लस टू विद्यालयों के 111 शिक्षक स्कूल छोड़ कर प्रतिनियुक्ति पर हैं. ( प्रभात खबर )


    Related News