बड़ी खबर : यूक्रेन से लौटने वाले झारखंड वासियों का खर्च वहन करेगी हेमंत सरकार

    बड़ी खबर : यूक्रेन से  लौटने वाले झारखंड वासियों का खर्च वहन करेगी हेमंत सरकार

    रांची(RANCHI)-जंग की स्थिति में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने का प्रयास किया जा रहा है. भारत सरकार का विदेश मंत्रालय इस दिशा में काम कर रहा है.  झारखंड के भी कई लोग यूक्रेन में पढ़ने या रोजगार के लिए गए हुए हैं.  राज्य सरकार ने तय किया है कि अपने खर्च पर जो लोग झारखंड लौट रहे हैं, और उनका खर्च झारखंड की सरकार वाहन करेगी. 
    भारत सरकार अपने स्तर रोमानिया होते अपने देश के नागरिकों को लाने का प्रयास कर रही है. यह नि: शुल्क व्यवस्था है। झारखंड सरकार ने भी इधर घोषणा कर दी है कि झारखंड के लोग युद्धग्रस्त उक्रेन में फंसे हैं,वे अपने खर्च पर स्वदेश लौटते हैं तो सरकार खर्च वहन करेगी.  सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. 



    Related News