पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

    पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में अख़बार नहीं पढ़ पाए हैं, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. शनिवार, दिनांक 26 फरवरी को पलामू के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं  -

    1. यूक्रेन में फंसा पलामू का युवक, लगाई गुहार
    - पलामू जिला मुख्यालय मेदनीनगर शहर के गायत्री मंदिर रोड सुदना निवासी मोहम्मद अनवर आलम का पुत्र आसिफ अनवर उर्फ रजा यूक्रेन के इशारों शहर में फंसा है. वह वहां ईवानो फ्रैंकिवस्क नेशनल मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर का छात्र है.मोबाइल पर आसिफ ने बताया कि इस कॉलेज में करीब 1100 मेडिकल के विद्यार्थी फंसे हैं. इनमें करीब 800 विद्यार्थी भारतीय हैं.पूरे इयानो शहर में भारतीय समेत अन्य देशों के करीब 20 हज़ार विद्यार्थी अध्यनरत हैं. (दैनिक जागरण)

    2. विज्ञान के युग में लगातार बढ़ रही है चुनौतियां: कुलपति
    - विज्ञान के इस युग में चुनौतियां लगातार बढ़ रही है. ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति और अधिक जागरूक होकर नए-नए क्षेत्र में गहन अध्ययन करना चाहिए। विज्ञान जिस समाज में जितना तरक्की करेगा वह देश और समाज उतना आगे बढ़ेगा. यह बातें शुक्रवार को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय की ओर से GLA कॉलेज परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राम लखन सिंह ने कही है. (प्रभात ख़बर)

    3. हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग
    : मुगलसराय रेल मंडल के सीआईसी रेल खंड अंतर्गत हैदरनगर स्टेशन पर जीएम के आने की सूचना पर मांग पत्र लेकर कई संगठनों के लोग शुक्रवार को हैदरनगर स्टेशन पहुंचे.कोरोना काल में बंद पड़ी रांची-वाराणसी और बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर को नियमित चलाने की मांग की. अमित इस स्टेशन पर रांची-सासाराम और रांची-दिल्ली गरीब रथ का अप और डाउन में 2 मिनट का ठहराव मांगा गया है.

    4. पीएम आवास निर्माण में पड़ोसी डाल रहे हैं बाधा, लाभुक ने लगाई फरियाद
    - जिला समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में चैनपुर की शकुंतला देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण में पड़ोसियों द्वारा बाधा डालने की शिकायत की है. उन्होंने बताया कि आवास आवंटित होने के बाद निर्माण कराने की सभी व्यवस्थाएं हो गई है लेकिन गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा हमेशा परेशान करने से वह आवास का निर्माण नहीं करवा पा रही हैं. उपायुक्त ने आवेदन को वीडियो चैनपुर को फॉरवर्ड कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. (दैनिक जागरण)

    5. पीटीआर में होम स्टे की सुविधा की पहल.
    - पूरे देश में जहां भी पर्यटन की सुविधा है वहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं इसमें इस समय सबसे लोकप्रिय होम स्टे है.यानी पर्यटक जहां घूमने जाएं वहीं स्थानीय निवासियों के घरों पर उनके जैसे रहें, वहां पर्यटकों को स्थानीय खानपान का भी आनंद मिले. यह परंपरा काफी तेजी से फैल रही है और इससे जुड़े लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं.झारखंड में पलामू टाइगर रिजर्व में पहली बार ऐसी कोशिश की जा रही है कि यहां के लोग भी होम स्टे कराने के लिए आगे आएं.इसकी पहली कड़ी के रूप में पलामू टाइगर रिजर्व के महुआडांड़ में स्थानीय लोगों को खान-पान और अतिथि सत्कार का प्रशिक्षण दिया गया. (प्रभात ख़बर)



    Related News