धनबाद पटना इंटरसिटी ट्रेन से विदेशी शराब बरामद


देवघर (DEOGHAR) - आसनसोल रेल मंडल के जसीडीह स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर खड़ी धनबाद पटना इंटरसिटी ट्रेन से शुक्रवार को आरपीएफ ने थैले में रखी विदेशी शराब बरामद किया. जानकारी के अनुसार बिहार में शराब बंदी हो जाने के बाद से ही जसीडीह स्टेशन पर शराब कारोबारियों का शराब ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. शुक्रवार को आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में रखे थैले की जांच पड़ताल की तो लगभग 45 बोतल ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड की शराब देखी. आरपीएफ ने शराब को उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया. जबकि गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ और जीआरपी ने खानापूर्ति के लिए शराब बरामद की है. शराब ले जाने वाला व्यक्ति हमेशा आरपीएफ और जीआरपी की पकड़ से फरार हो जाता है.
रिपोर्ट :अरविन्द कुमार, जसीडीह/देवघर
4+