धनबाद में ट्रक ने कार को ठोका, बाल-बाल बचे सवार


धनबाद (DHANBAD) : निरसा के खुदिया पुल पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घसीटते हुए लगभग 5-6 मीटर दूर तक ले गया. किस्मत अच्छी थी कि कार में सवार किसी को कुछ नहीं हुआ. सभी बाल -बाल बच गए, घटना की सूचना मिलते ही निरसा पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर थाने ले गई. दुर्घटनाग्रस्त कार को वहीं छोड़ दिया गया. भुक्तभोगी ने बताया कि वह डॉक्टर से इलाज कराने जा रहे थे, तभी खुदिया फाटक समीप पुल पर पीछे से तेज गति से ट्रक आकर टक्कर मारते हुए 5-6 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, यह तो किस्मत अच्छी थी कि कार में सवार हमलोग को चोट नहीं लगी.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद
4+