पान मसाला और तंबाकू से लदा वैन जब्त, एक धराया

    पान मसाला और तंबाकू से लदा वैन जब्त, एक धराया

    देवघर(DEOGHAR)- जिला के मधुपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना पर मधुपुर पथरोल मुख्य सड़क से शुक्रवार को प्रतिबंधित पान मसाला तंबाकू से लदा एक पिकअप वैन को जब्त किया है. इस मामले में तंबाकू कारोबारी जितेंद्र यादव को हिरासत में लिया है. मधुपुर थाना के सब इंस्पेक्टर अनुरंजन समद के नेतृत्व में पान मसाला व तंबाकू लदा वाहन जप्त किया गया है. जिसमें काफी मात्रा में विभिन्न कंपनी के पान मसाला व तंबाकू का कार्टून मिला. जब्त पान मसाला व तंबाकू के मूल्यों का पुलिस आकलन कर रही है. बता दें कि मधुपुर में धड़ल्ले से प्रतिबंधित पान मसाला का कारोबार किया जा रहा है. जिसमें शहर के अलग-अलग इलाकों में गोदाम बनाकर अवैध रूप से प्रतिबंधित माल मसाला को बेचा जा रहा है.  पिछले दिनों प्रतिबंधित पान मसाला के खिलाफ छापेमारी अभियान भी चलाया गया था. बावजूद मधुपुर में धड़ल्ले से प्रतिबंधित पान मसाला का कारोबार किया जा रहा है.

    रिपोर्ट: अजीत आनंद, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news