लोहरदगा में वज्रपात की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

    लोहरदगा में वज्रपात की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - वज्रपात की चपेट में आने से वृद्ध सहजीत उरांव की  मौत हो गई. वृद्ध सहजीत उरांव पशु चराने अपने खेत गए हुए थे. इसी क्रम में बारिश के साथ वज्रपात होने की वजह से सहजीत उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए कुडू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामला कैरो थाना क्षेत्र के हुदू गितिलगढ का है. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा  



    Related News