अच्छी पहल : तीन साल में लगाए गए 6 लाख पेड़, 1.5 प्रतिशत तक हुआ जंगल का विस्तार

    अच्छी पहल : तीन साल में लगाए गए 6 लाख पेड़, 1.5 प्रतिशत तक हुआ जंगल का विस्तार

    गुमला (GUMLA)  - गुमला जिला के विभिन्न इलाकों में वन विभाग द्वारा तेजी से वृक्षारोपण किया जा रहा है. जिला के कई क्षेत्रों में तो विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से काफी संख्या में पेड़ लगाए भी गए हैं. इनकी इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में बेकार पड़ी भूमि पर अब पूरी तरह से हरियाली बनी हुई है. ग्रामीणों का भी कहना है कि वे पेड़ को सुरक्षित रखने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं.

    वृक्षारोपण को लेकर वन विभाग सतर्क

    गुमला जिला में वन विभाग द्वारा इस बार काफी संख्या में पेड़ लगाए जा रहे हैं. जिला के कई इलाकों को चिन्हित कर पेड़ लगाने का काम किया जा रहा है. डीएफओ श्रीकांत वर्मा की माने तो छह लाख से अधिक पेड़ लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि सेटेलाइट सर्वे के अनुसार जिला में इस वर्ष वन क्षेत्र में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो काफी सराहनीय है. डीएफओ श्रीकांत वर्मा की माने तो जिला के तीनों रेंज क्षेत्र में काफी संख्या में पेड़ लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि सिसई के बरगाव में एक जमीन पूरी तरह से बेकार पड़ी थी जहां विगत तीन साल में जिस तरह से पेड़ लगाए गए हैं. आज उसकी तस्वीर देखने लायक है. उन्होंने कहा कि इसी तरह जिला के विभिन्न इलाकों में कई स्थल हैं जहां तेजी से पेड़ लगाने का काम किया जा रहा है.

    ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान

    गुमला जिला के विभिन्न इलाकों में पेड़ों की स्थिति सही है. उसमें ग्रामीणों का भी काफी योगदान है. इसको लेकर वन विभाग के कर्मचारी उनकी प्रशंसा भी कर रहे हैं. वहीं ग्रामीणों की माने तो उनका यह इलाका कल तक पूरी तरह वीरान था. लेकिन विभाग के सहयोग अब वहां हरियाली छाई हुई है. उनकी माने तो ग्राम सभा कर उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया और परिणाम हमारे सामने है. वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओ ने भी वन विभाग की इस पहल के साथ ही गंभीरता से काम किए जाने की सराहना की है.

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news