जामताड़ा की बराकर नदी में नाव पलटी, दो शव बरामद, चार लोग तैर कर बाहर निकले, शेष की तलाश जारी

    जामताड़ा की बराकर नदी में नाव पलटी, दो शव बरामद, चार लोग तैर कर बाहर निकले, शेष की तलाश जारी

    धनबाद (DHANBAD) : बराकर नदी पर गुरुवार की शाम 6 बजे ओवरलोड नाव पलटने से कई लोग पानी में डूब गए हैं. नाव पर 16 से 18 लोग सवार थे, जबकि 8 बाइक भी थी. मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के वीरग्राम-बारबेंदिया के बीच का है.  ग्रामीणों ने बताया कि कुल दो लोगों के शव को पानी से बाहर से निकाला गया है, जबकि चार लोग तैरकर बाहर निकले हैं. इस संबंध में जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि नाव पलटने से कई लोगों के डूबने की आशंका है, जिसकी प्रशासनिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज व पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं.

    मंगाई जा रही है एनडीआरएफ की टीम : उपायुक्त

    मौके पर उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम मंगाई जा रही है. जल्द ही पानी में डूबे व्यक्तियों को बचा कर कर बाहर निकाला जाएगा. बता दें कि निरसा व जामताड़ा को जोड़ने वाले  बारबेंदिया पुल की आधारशिला वर्ष 2007 में रखी गई. 36 करोड़ 87 लाख रुपए की प्राक्कलित राशि से पुल निर्माण का कार्य शुरू हुआ था. लेकिन 18 अगस्त 2009 को पुल के 56 पीलर में से पांच पीलर पानी के तेज बहाव में बह गए थे. इसके बाद यह पुल  आज तकअधूरा है. अगर यह पुल निर्माण हो जाता तो आज यह घटना नहीं घटती.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news