नाबालिग ने दो युवकों पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, रांची महिला थाना में मामला दर्ज
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
गुमला ( GUMLA) : सिसई थाना क्षेत्र के पोढ़ा की एक नाबालिग ने रांची महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराया था. जहां से सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है. जिसमें बताया गया है कि नाबालिग को बरगांव निवासी सुधीर कुमार साहू ने नागफनी बाजार से बहला-फुसलाकर कुदरा में एक स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया था. उसके बाद उसने सिसई पतरा ले जाकर भी उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया. जहां से उसे वह भरनो ले गया और एक लाइन होटल में खाना खिलाया. वहां उसने रामगढ़ के दीपक साहू को फोन करके बुलाया और दीपक के साथ भेज दिया. दीपक ने उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर खूंटी ले गया जहां दीपक ने भी उसके साथ गलत काम किया. वहां से उसे दीपक पतरातू जंगल ले गया और एक नदी के पास गलत काम किया. वहां से फिर उसे रामगढ़ ले गया और कमरा ढूंढने लगा. लेकिन मकान मालिक ने कमरा देने से इनकार कर दिया. तब दीपक ने उसे एक बस में बैठा कर रांची भेज दिया. रांची पहुंचकर जब उसने दीपक को फोन किया तो उसने वहां आने से इंकार कर दिया. जिसके बाद वह रांची महिला थाना जाकर अपनी आपबीती सुनाई और प्राथमिकी दर्ज कराई.
रिपोर्ट : अमित राज, सिसई, गुमला
4+