सोन नदी के रास्ते बिहार ले जा रहे अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

       सोन नदी के रास्ते बिहार ले जा रहे अवैध  शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    पलामू (PALAMU) : सड़क मार्ग छोड़ अब शराब तस्कर सोन नदी का सहारा ले रहे हैं. झारखंड से सोन नदी के रास्ते बिहार शराब ले जाने मामले में हैदरनगर पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.     

     15 फरवरी को हैदरनगर थाना क्षेत्र के कबरा कला नाव घाट से हैदरनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार ले जायी जा रही 176 प्लास्टिक की बोतल में पैक शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया था. वहीं वहां से अन्य तस्कर भागने में सफल हो गए थे. इस मामले के दो फरार आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है.  गिरफ्तार आरोपी में हैदरनगर थाना के चचरिया गांव निवासी गौरी पासवान व सजवन गांव के बब्लू मेहता को जेल भेजा दिया है. हैदरनगर थाना प्रभारी अजित कुमार मुंडा ने बताया कि कांड संख्या 15/2022 के दर्ज प्राथमिकी के तहत दो आरोपियों को जेल भेजा गया है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news