"उत्साहित और रिचार्ज हो गए हैं झारखंड के कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता"

    "उत्साहित और रिचार्ज हो गए हैं झारखंड के कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता"

    देवघर (DEOGHAR) - इन दिनों देश भर में कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है. गिरिडीह में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ता को पार्टी में 15 लाख नए लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने का लक्ष्य दिया है. इसके तहत राज्य के सभी जिलों में सदस्यता शिविर लगा कर अभियान शुरु कर दिया गया है. इसी बीच झारखंड में पार्टी नेताओं के लिए गिरिडीह में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था. 

     अविभाजित बिहार में मंत्री रहे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्णा नंद झा ने बताया कि लंबे समय के बाद फिर से कांग्रेस आलाकमान ने इस तरह के शिविर का आयोजन कर पार्टी नेताओं में उत्साह भर दिया है. सभी वर्ग के पदाधिकारी काफी उत्साहित और रिचार्ज हो गए हैं. अब चिंतन शिविर प्रमंडल स्तर के बाद जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा. ये बातें एनझा ने देवघर नगर निगम के वार्ड 26 में आयोजित सदस्यता अभियान में कही. उन्होंने कहा कि डिजिटल होने के बाद सदस्यता अभियान में 15 लाख से अधिक नए लोग जुड़ेंगे. कांग्रेस पार्टी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी. पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति परिदृश्य और कार्यकर्ताओं की मांग पर उस समय निर्भर करेगा. फिलहाल पार्टी कार्यकर्ताओ के मनोबल को बढ़ाने के लिए हर तरह से सपोर्ट कर रही है. सदस्यता अभियान में जिला के वरिष्ठ नेता दिनेशानंद झा के अलावा कई मौजूद रहे. सदस्यता अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी जॉइन किया.


    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news