नक्सलियों के खिलाफ रणनीति बनाने आईजी एवी होमकर पहुंचे लोहरदगा, हो रही है समीक्षा बैठक  

    नक्सलियों के खिलाफ रणनीति बनाने आईजी एवी होमकर पहुंचे लोहरदगा,  हो रही है समीक्षा बैठक

    लोहरदगा(LOHARDAGA) : जिले के बुलबुल जंगल में चल रहे नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान की रणनीति और समीक्षा बैठक को लेकर आईजी एवी होमकर लोहरदगा पहुंचे. साथ ही में सीआरपीएफ के आईजी और कई पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए. यह बैठक सीआरपीएफ 158 बटालियन के कार्यालय परिसर में हो रही है. बैठक को पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है. आईजी एवी होमकर ने फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार किया है. बैठक में एसपी प्रियंका मीणा, सीआरपीएफ कमांडेंट प्रभात कुमार शामिल हैं. फिलहाल बैठक चल रही है.

    12 दिन तक चला सुरक्षाबलों का अभियान

    बता दें कि जंगलों में 12 दिनों तक अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को कई कठिनाई का सामना करना पड़ा. इसी दौरान तीन कोबरा के जवान आईडी के चपेट में आने से घायल हुए. मगर, सुरक्षाबलों ने अभियान जारी रखा और एक नक्सली को मार गिराया. साथ ही 9 नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

     



    Related News