बुलबुल जंगल से बरामद नक्सलियों के समान को सिविल कोर्ट में किया गया पेश
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
लोहरदगा (LOHARDAGA) - लोहरदगा जिला के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र बुलबुल जंगल में चलाए गए डबल बुल नक्सल विरोधी अभियान में मिली सफलता के बाद गुरुवार को पुलिस ने लोहरदगा सिविल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अभियान के दौरान बरामद सामानों को पेश किया. इसमें हथियार, गोली, वर्दी, जूता, नगद राशि, नक्सली साहित्य और अन्य सामान शामिल थे.
नक्सली सामानों का अवलोकन
बता दें कि पेशरार थाना प्रभारी ऋषिकांत की उपस्थिति में मजिस्ट्रेट के सामने सभी सामानों को प्रस्तुत किया गया. मजिस्ट्रेट ने नक्सलियों के बरामद समान की पूरी सूची बनवाई और इन नक्सली सामानों का अवलोकन कर आगे की प्रक्रिया में जुट गई. हालांकि इन बरामद समानों का प्रस्तुति रांची में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों के सामने पहले ही की जा चुकी है.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+