झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  गुरुवार, दिनांक 24 फरवरी को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

    • छठी जेपीएससी की मेरिट लिस्ट रद : झारखंड हाईकोर्ट ने छठी जेपीएससी की मेरिट लिस्ट को रद करने पर अपनी मुहर लगा दी है. चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि एकलपीठ आदेश बिल्कुल सही है. ( दैनिक जागरण )
    • बन्ना को ज्यादा परेशानी है तो इस्तीफा दे दें : कांग्रेस के चिंतन शिविर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमारी हालत वैसी ही हो गई है कि जब मांझी ही नाव डुबोए तो उसे कौन बचाए. इस पर जामताड़ा के कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि काम करने का मौका मिला है तो परफॉर्म कर दिखाएं. सिर्फ आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा. ( दैनिक जागरण )
    • मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल तक, पहले वोकेशनल पेपर – झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा का शिड्यूल बुधवार को जारी कर दिया है. परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल तक होगी. ( दैनिक भास्कर )
    • लालू प्रसाद दांत दर्द से परेशान, आज होगा रुट कैनाल ट्रीटमेंट – रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाले में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी केस के सजायाफ्ता लालू प्रसाद के दांत में पिछले कुछ दिनों से दर्द है. बुधवार को डॉक्टर ने उन्हें रुट कैनाल ट्रीटमेंट की सलाह दी. आरटीसी के लिए उन्हें गुरुवार का समय दिया गया है. ( दैनिक भास्कर )
    • घूस लेने व आय से अधिक संपत्ति का आरोपी इंजीनियर बर्खास्त – पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सरायकेला प्रमंडल के सहायक अभियंता अनिल कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. इन्हें रिश्वत लेने और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में निगरानी कोर्ट ने दोषी करार दिया है. (प्रभात खबर)
    • मुठभेड़ में बच निकला पांच लाख का इनामी नक्सली लातेहार से गिरफ्तार – लोहरदगा के पेशरार में हुई मुठभेड़ में बच निकला पांच लाख का इनामी नक्सली सुदर्शन भुइंया को लातेहार से गिरफ्तार कर लिया गया है. (प्रभात खबर)

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news