झारखंड में पीएम आवास योजना पर हुए काम की देशभर में चर्चा

    झारखंड में पीएम आवास योजना पर हुए काम की देशभर में चर्चा

    रांची - झारखंड सरकार का ग्रामीण विकास विभाग देश भर में चर्चा में आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत झारखंड में अच्छे काम हुए हैं ।भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित वेबीनार में झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के कामकाज की तारीफ की गई।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वेबीनार का उद्घाटन किया।उन्होंने आवास योजना के लक्ष्य और इस पर तेजी से काम करने का निर्देश भी दिया है। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनीष रंजन ने आवास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी शेयर की। इस वेबीनार में अखिल भारतीय स्तर पर पीपीटी के माध्यम से झारखंड का चयन किया गया था। झारखंड में लाभुकों को स्थानीय भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में आवास का निर्माण कराया जा रहा है। आवास में मुफ्त में बिजली कनेक्शन, शौचालय, गैस कनेक्शन, फलदार वृक्ष,पशु शेड,बीमा, आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी जा रही है मनीष रंजन ने वेबीनार में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत, रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आवास योजना के नोडल अधिकारी राम कुमार सिन्हा ने वेबीनार के बारे में बताया कि देश में अन्य राज्यों के संबंधित अधिकारियों ने झारखंड में हुए काम के बारे में विस्तृत चर्चा की है।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news