धनबाद(DHANBAD) | मुगमा -चिरकुंडा पथ पर पुलिया निर्माण का काम होना है. निर्माण कार्य के दौरान 23 फरवरी से 22 मार्च तक उक्त पथ पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत वर्जित रहेगा.इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, धनबाद ने बताया कि इस दौरान धनबाद की ओर से जाने वाले सभी प्रकार के वाहन एनएच-2, संजय चौक से दाहिने होकर मैथन मोड़ एवं आरयूबी होते हुए कुमारधुबी/चिरकुंडा/पंचेत की ओर जाएंगे एवं इसी मार्ग से धनबाद की ओर लौटेंगे.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


