नामकुम में पत्नी के साथ कार में बैठे पति पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी

    नामकुम में पत्नी के साथ कार में बैठे पति पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी

    रांची (RANCHI) : जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. मानो पुलिस का डर अपराधियों में खत्म हो गया है. बुधवार को नामकुम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कार सवार पर गोली चला दी. जिसमें कार सवार युवक बाल बाल बच गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

    पैर को छूते हुए निकल गई गोली

    नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने फॉर्च्यूनर सवार युवक पर गोली चला दी. कार सवार राहुल कुजूर पत्नी के साथ सदाबहार चौक के पास गाड़ी खड़ी कर बैठे हुए थे. उसी दौरान  बाइक सवार दो युवक आए और एक के बाद एक तीन गोली चला दी . गोली राहुल के पैर को छूते हुए निकल गई. गोली चलने की घटना के बाद सदाबहार हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

    रिपोर्ट : समीर हुसैन ,रांची     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news