"आम जन के प्रति संवेदनशील हों पुलिस वाले "


चाईबासा (CHAIBASA) : चाईबासा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में 23 फरवरी को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने की. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के सभी थानों के कार्यों की समीक्षा की गई.
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी को उग्रवादियों के विरुद्ध आसूचना पर आधारित अभियान सीसीए की कार्रवाई और जिले में आम जनों की समस्याओं के निवारण के लिए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया. साथ ही पुलिसवालों को आम जनों के प्रति संवेदनशील होने का भी निर्देश दिया. गोष्ठी के बाद पुलिस केंद्र में पुलिस अधीक्षक के द्वारा आम सभा का भी आयोजन किया गया. इसमें चाईबासा जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों के द्वारा सामूहिक रूप से अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया, जिसका पुलिस अधीक्षक द्वारा निवारण का भरोसा दिलाया गया.
4+