बैंक से एक लाख रुपए निकाल कर घर जा रही थी महिलाएं, लूट कर फरार हुआ बाइक सवार

    बैंक से एक लाख रुपए निकाल कर घर जा रही थी महिलाएं, लूट कर फरार हुआ बाइक सवार

    कोडरमा (KODARMA) - जिला में लगातार चोरी और छिनतई की घटना में इजाफा हो रहा है. ताजा घटना कोडरमा-गिरिडीह रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया डोमचांच के निकट का है. दुर्गा आजीविका महिला मंडल से जुड़ी महिलाएं गीता देवी, बबीता देवी, काजल कुमारी, पूनम कुमारी, ये सभी मिलकर बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख रुपए नगदी निकालकर झोले में रखकर अपने घर जा रही थी. तभी अचानक  मोटरसाइकिल से अज्ञात दो युवक पहुंचे और गीता देवी के हाथ में रखे रुपयों से भरा झोला छीनकर गिरिडीह की ओर भाग गए. महिलाओं के शोर मचाने पर लोग एकजुट हुए. उन्होंने पता करने की कोशिश भी की. लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया. बता दें कि कुछ दिन पूर्व डोमचांच होंडा शो रूम के निकट से एक व्यक्ति के मोटरसाइकिल का डिक्की तोड़कर चोर तकरीबन 49 हजार ले भागे थे. वहीं झुमरीतिलैया में भी बैंक के निकट से एक व्यक्ति के मोटरसाइकिल डिक्की से लाख रुपए से ऊपर की चोरी हो गई थी.

    रिपोर्ट : संजय शर्मा, कोडरमा

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news