झारखंड के प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल  

    झारखंड के प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल  

    बोकारो(BOKARO ): बोकारो,गिरिडीह और हजारीबाग जिले के आस पास क्षेत्रों की एक के बाद एक लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा हैं. गोमियां प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़की सीधाबारा के तुसको निवासी स्वर्गीय दुखन महतो के 43 वर्षीय पुत्र हिरामन महतो की मौत महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले बैजापुर में सोमवार शाम को मौत हो गई .वह निजी कंपनी में कार्यरत था. जानकारी के अनुसार 18 फरवरी कार्य करने के दौरान सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान सोमवार शाम को मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं.

    सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है

    मृतक हिरामन महतो अपने पीछे पत्नी पेमियां देवी ,पुत्र जयराम महतो,दिलीप महतो व बेटी बसंती कुमारी को अपने पीछे छोड़ गया. वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली संवेदना प्रकट करते हुए कंपनी से उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है. सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है और मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है.ऐसे में सरकार को रोज़गार के ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए. ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सकें.वही परिजनों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगायी है.


    रिपोर्ट :रंजना कुमारी(रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news