कुसुंडा में वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी, खोखा बरामद

    कुसुंडा में वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी, खोखा बरामद

    धनबाद (DHANBAD) - बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया 6 के नयाडीह कुसुंडा कोल डंप में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना हुई. गोलीबारी में कोई हताहत की खबर सामने नहीं आई है. घटना की सूचना मिलते ही केन्दुआडीह थाना प्रभारी विनोद उरांव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को संभाला. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है.

    मजदूरों में भय का माहौल

    जानकारी के अनुसार किसी मजदूर संगठन के लोग अपनी मांगों को लेकर कोल डंप के पास अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे. तभी लोकल सेल के मजदूर ने धरना दे रहे लोगों से वार्ता करनी चाही. इसी दौरान ये घटना घटी. घटना से कोल डंप परिसर में अफरा तफरी मच गई. वहीं कोल डंप में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. वहीं मजदूरों में भय का माहौल है. केन्दुआडीह पुलिस घटनास्थल से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस अभी कुछ बोलने से परहेज कर रही है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, धनबाद