झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन : विजेताओं ने ली शपथ

    झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन : विजेताओं ने ली शपथ

    जामताड़ा (JAMTARA) - झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन जिला स्तरीय चुनाव विजेताओं का शपथ ग्रहण समाहरोह मंगलवार को आयोजित किया गया. गौरतलब है कि सात पदों के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ. इसमें सभापति जय किशोर मरांडी, उप सभापति दीपक कुमार यादव, सचिव सहदेव सोरेन, कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर दास, संयुक्त सचिव रविन्द्र कुमार केंद्रीय सदस्य मयंक दुबे और अंकेक्षण जय कुमार देव निर्वाचित होकर आये हैं. कमिटी के सदस्यों को देवघर जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष सह मुख्य चुनाव पदाधिकारी मानसी मुर्मू ने शपथ दिलाई. यहां एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद थे.

     

    रिपोर्ट : आर पी सिंह, जामताड़ा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news