238 करोड़ की योजना स्वीकृत, अब यहां घरों में आएगा नल का पानी


पलामू (PALAMU) : हुसैनाबाद, हैदरनगर और मोहम्मदगंज के 41 हज़ार घरों में नल का पानी आएगा. चापाकल पर पानी के लिए घर की महिलाओं को जाना बंद हो. इसके लिए हर घर में नल का जल उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए 238 करोड़ की योजना स्वीकृत हो चुकी है. जल्द टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर के कार्य प्रारंभ कराया जाएगा. हुसैनाबाद के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कही.
विधायक ने कहा कि अब बड़े शहरों की तरह हुसैनाबाद ,हैदरनगर और मोहम्मदगंज के गांव के लोगों के घरों में नल का जल मिलेगा. इससे ग्रामीणों के रहन सहन और जीवन मे बड़ा बदलाव भी आएगा. उन्हें अपने घर मे ही पीने का साफ पानी मिलेगा जिससे उनके स्वास्थ्य भी बेहतर होंगे. विधायक ने कहा कि हुसैनाबाद हैदरनगर मोहम्मदगंज के साथ ही पिपरा और हरिहरगंज के घरों तक भी शुद्ध जल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. डीपीआर तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, पेय जल के साथ साथ सिंचाई, शिक्षा और सड़क की स्थिति बेहतर करने के लिए वह दिन रात प्रयत्नशील हैं.
4+