टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : रांची में मौसम ने फिर अपना अलग मिजाज दिखाया है. पिछले कुछ दिनों से जहां रजाई-स्वेटर समेटने के आसार दिख रहे थे, वहीं रविवार से एक बार फिर पारा लुढ़कता दिखा. दिन भर बादलों की लुका-छिपी रही. हालांकि सोमवार को अच्छी धूप खिली.
23 फरवरी से छाए रहेंगे बादल
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शहर में 23 फरवरी से हल्के बादल छाए रहेंगे. 24 से 26 फरवरी तक गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. वहीं सोमवार और मंगलवार को धूप निकलेगी, इसकारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


