ब्रेकिंग : जमशेदपुर में अपराधियों का कहर जारी, महिला से लूटे 4 लाख के जेवर

    ब्रेकिंग :  जमशेदपुर में अपराधियों का कहर जारी, महिला से लूटे 4 लाख के जेवर

    जमशेदपुर में बेलगाम अपराधियों ने रविवार देर रात एक और घटना को अंजाम दिया है.साकची थाना अंतर्गत बाराद्वारी निवासी सुनील अग्रवाल की बहन से बाइक सवार दो अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने सुनील अग्रवाल की बहन का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर उड़ा लिया है जिसकी कीमत चार लाख बताई जा रही है।

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है सुनील अग्रवाल के घर का पारिवारिक समारोह था जो होटल गंगा रेजीडेंसी में आयोजित था. वहां से अपने भाई सुनील अग्रवाल के साथ घर लौटने के क्रम में बाराद्वारी डॉ अंजू बाजोरिया के क्लिनिक के पास अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल सुनील अग्रवाल ने साकची थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है. मामले की जानकारी मिलते ही साकची थाना पुलिस तफ्तीश में जुट गई है. बता दें कि इस हफ्ते शहर में अपराधियों ने जमकर तांडव किया है. लूट और छिनतई की घटना ने पुलिस की कार्यशैली को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है. अब तक किसी भी मामले का उद्भेदन करने में जिला पुलिस नाकाम रही है. बता दें कि बीते सोमवार को अपराधियों ने छगनलाल दयालजी ज्वैलर्स के कर्मी से 32 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया था, वही शुक्रवार को साकची बाजार में हॉल मार्किंग कराने के बाद ज्वेलरी के कर्मचारी से फर्जीवाड़ा कर 10 लाख रुपए के गहने लूट लिए गए. इधर रविवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है, कि मंगलसूत्र की कीमत 4 लाख रुपए के आसपास है. इधर चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका  ने कड़ा विरोध जताया है।

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news