25 लाख इनामी टीपीसी उग्रवादी के घर पर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर चिपकाया नोटिस, सरेंडर करो, नहीं तो होगी कुर्की जब्ती

    25 लाख इनामी टीपीसी उग्रवादी के  घर पर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर चिपकाया नोटिस, सरेंडर करो, नहीं तो होगी कुर्की जब्ती

    चतरा(CHATRA)- 25 लाख के इनामी कुख्यात टीएसपीसी के फरार उग्रवादी आक्रमण गंझू पर पुलिसिया दबिश तेज हो गई है. उसके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अब हर संभावित हथकंडे अपनाने में जुटी है. सिमरिया थाना पुलिस ने लावालौंग प्रखंड के मुख्य चौक स्थित फरार नक्सली के घर डुगडुगी बजा कर उसे सरेंडर करने की चेतावनी दे रही है. साथ ही इस्तेहार चिपका कर आत्मसमर्पण करने को कहा है. फरार टीएसपीसी कुख्यात उग्रवादी आक्रमण गंझू पर 25 लाख का सरकार द्वारा इनाम घोषित किया गया है.

    सरेंडर नहीं करने पर संपति की होगी कुर्की जब्त

    बता दें कि आक्रमण गंझू मूल रूप से लावालौंग थाना क्षेत्र का रहने वाला है. थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने लावालौंग स्थित मकान में इस्तेहार चिपका कर अविलंब सरेंडर करने की नसीहत दी है. कहा है कि आक्रमण गंझू जल्द सरेंडर करे नहीं तो उसके चल- अचल सम्पति की कुर्की जब्ती की जाएगी. आगे  चेतावनी देते हुए कहा है कि अविलंब एसपी चतरा के समक्ष सरेंडर कर सरकार द्वारा जारी लाभ ले सकता है. यह कार्रवाई कांड संख्या 28/19 के तहत किया गया है. वहीं आक्रमण गंझू पर सिमरिया थाना में कुल छह मामले दर्ज हैं. साथ ही जिले में कुल 16 उग्रवादी घटना का मामला दर्ज है.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news