तालाब निर्माण कार्य में लगी पोकलेन और हाइवा को जलाने के आरोप में TPC का एक उग्रवादी गिरफ्तार

    तालाब निर्माण कार्य में लगी पोकलेन और हाइवा को जलाने के आरोप में TPC का  एक उग्रवादी  गिरफ्तार

    रांची(RANCHI): लेवी नहीं देने पर निर्माण कार्य में लगे पोकलेन और हाइवा को आग लगाने मामले का पुलिस ने खुलासा किया है.इस मामले मे TPC उग्रवादी संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार उग्रवादी के पास से देशी कट्टा ,मोटरसाइकल और मोबाईल फोन बरामद किया है.   

    शनिवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बुढ़मू थाना क्षेत्र के साडम में तालाब निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ तीन  फरवरी  को TPC उग्रवादी संगठन के छः-सात हथियार बंद उग्रवादियों ने  मार पीट कर वहा खड़े तीन हाइवा और एक पोकलेन को आग के हवाले कर दिया था. उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य करा रहे संवेदक से कुछ दिन पूर्व लेवी की मांग उग्रवादियों ने किया था. लेकिन संवेदक ने इसे नजर अंदाज कर दिया था. और निर्माण कार्य करा रहे थे. लगातार संवेदक को व्हाट्सअप काल के जरिए खुद को TPC एरिया कमांडर दिनेश जी बता कर लेवी की मांग लगातार किया जा रहा है.  

    इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने खलारी पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर उग्रवादियों की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में TPC उग्रवादी विकास कुमार राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं गिरफ्तार उग्रवादी के पास से देशी कट्टा ,एक जिंदा कारतूस ,मोटरसाइकल और एक मोबाईल भी बरामद किया है.

    रिपोर्ट :समीर हुसैन / प्रकाश  तिवारी ,रांची 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news