लोहरदगा में फिर पुलिस-नक्सली आमने-सामने , इंसास राइफल के साथ बरामद हुआ यह सामान

    लोहरदगा में फिर पुलिस-नक्सली आमने-सामने , इंसास राइफल के साथ बरामद हुआ यह सामान

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - बुलबुल जंगल में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार मुस्तैद है. हफ्ते भर से जहां लगातार सर्च ऑपरेशन जारी था, वहीं शुक्रवार को एक बार फिर नक्सलियों के साथ पुलिस की आमने सामने मुठभेड़  हो गई है. मामला पेशरार थाना क्षेत्र का है. सुबह से लगातार जंगल में गोलियों की आवाज गूंजती रही. दोनों ओर से सैंकड़ो राउंड गोलियां चली. मौके से इंसास राइफल, कारतूस, पिट्टू सहित कई नक्सली समान बरामद किया गया. सूत्रों की मानें तो इस घटना में नक्सली घायल हुए हैं. हालांकि अब तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news