दो ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, एक ट्रक चालक घायल


देवघर(DEOGHAR)- थाना क्षेत्र के कुशमाहा धमनी मुख्य सड़क पर केराकुण्डी गांव के समीप दो ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें एक ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. जोरदार टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग बाहर निकले. उन्होंने देखा ट्रक चालक बुरी तरह जख्मी हाल में ट्रक के अंदर फसा हुआ था. इसके बाद केराकुण्डी गांव के समाजसेवी राशिद खान व ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. जख्मी चालक को ट्रक के अंदर से निकलकर इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया. इधर घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी सुमित लकड़ा दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं.
तेज रफ्तार से हुई घटना
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह एक बारूद भरा ट्रक जगदीशपुर की ओर से आ रहा था. वहीं दूसरा केमिकल भरा ट्रक कुशमाहा की ओर से आ रहा था. तेज गति में रहने के कारण केरा कुण्डी तीखा मोड़ के पास दोनों ट्रक का संतुलन बिगड़ गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, बुढ़ाई थाना प्रभारी मो जिसान अख्तर मार्गोमुंडा, थाना के एएसआई राजकुमार टुडु आदि मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रक को कब्जे में लिया.वहीं समाजसेवी राशिद खान व दर्जनों स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर दुर्घटना को देखते हुए बचाव व सुरक्षा को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर से बेरीकेट लगवाने की मांग की.
रिपोर्ट: अजीत आनंद, देवघर
4+