चुनावी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामला : दुमका कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए बाबूलाल मरांडी


दुमका (DUMKA) - मंगलवार को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी दुमका कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए. चुनावी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में उनकी पेशी हुई. मामला वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव का है. उस समय वे झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष थे.
क्या है मामला
जारमुंडी विधानसभा क्षेत्र में जारमुंडी मध्य विद्यालय के पास एक यात्री शेड में पार्टी का झंडा लगा था. प्रशासन ने इसे अचार संहिता उल्लंघन का मामला माना था. बाबूलाल मरांडी सहित 7 लोगों के खिलाफ जारमुंडी थाना में मामला दर्ज हुआ था. केस का ट्रायल दुमका कोर्ट में चल रहा था. लेकिन कोर्ट के आदेश पर इस मामले को धनबाद कोर्ट स्थानांतरित कर दिया गया था. वहीं कुछ महीने पूर्व धनबाद से पुनः दुमका कोर्ट स्थान्तरित कर दिया गया था. उसके बाद दुमका कोर्ट ने मंगलवार को बाबूलाल मरांडी को सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया था. कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को बाबूलाल मरांडी कोर्ट में पेश हुए. बाबूलाल मरांडी के अधिवक्ता मनोज साह ने इसकी जानकारी दी.
रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका
4+