My Vote is My Future थीम पर कॉम्पिटीशन : पेंटिंग से स्लोगन तक दिखेगी क्रिएटिविटी


रांची (RANCHI ) : उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में सभी ईआरओ को निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के सम्बंध में विस्तृत दिशानिर्देश दिया गया. इस वर्चुअल मीटिंग में उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत सभी सभी ईआरओ उपस्थित थे.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की विस्तृत विवरणी निम्नवत है :-
1. प्रतियोगिता का थीम- एक वोट की शक्ति ("My Vote is My Future - Power of One Vote")
2. प्रतियोगिता पांच कोटियों में विभाजित है :- क्विज प्रतियोगिता, स्लोग्न प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, वीडियो निर्माण प्रतियोगिता एवं पोस्टर डिजाईन प्रतियोगिता.
3. प्रतियोगिता में तीन स्तर हैं:- Institutional Categories, Professional Category, Amateur Category
4. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त सभी प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा जिसकी विस्तृत विवरणी ecisveep.nic.in/contest पर देखा जा सकता है.
5. प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चयनित निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा.
6. भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप के वेवसाईट ecisveep.nic.in/contest पर प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत विवरण देखा जा सकता है.
7. प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को अपने नाम तथा प्रतियोगिता की कोटि के साथ अपनी प्रविष्टि को [email protected] पर ईमेल करना होगा.
8. क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के वेवसाईट पर निबंधन कराना होगा.
9. सभी प्रविष्टियां दिनांक 15/03/2022 तक प्रतिभागी की विवरणी सहित ईमेल आईडी [email protected] पर भेजी जा सकती हैं.
4+