पिकअप वैन में पशु चारा के साथ छिपा कर बिहार ले जा रहे शराब के साथ एक गिरफ्तार

    पिकअप वैन में पशु चारा के साथ छिपा कर बिहार ले जा रहे शराब के साथ एक गिरफ्तार

    गिरिडीह(GIRIDIH):पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान सफलता मिली पशु चारा के साथ बिहार ले जारहे भारी मात्रा में शराब को किया जब्त. पुलिस को सूचना मिली थी की एक पिकअप में लोड कर शराब बिहार ले जाया जा रहा है. सूचना पर नवडीहा OP पुलिस ने पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया.    जिसमे अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से नौ पेटी में रखे 375 ML की 216 बोलत अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. बिहार भेजने की थी तैयारी.  

    नवडीहा OP के SI नरेश महतो दलबल के साथ बिसोराईडी चेक पोस्ट पर वाहन जांच कर रहे थे.   इसी दौरान पिकअप वैन को पकड़ा गया.  वाहन में पशुओं के चारे के रूप में इस्तेमाल होने वाले छह बोरे चोकर लदे थे. जांच के दौरान जब पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया तो चालक पिकअप लेकर भगाने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने पिकअप को  खदेड़ कर पकड़ लिया. गिरफ्तार चालक आरोपी बिहार के जमुई जिले के बरहट प्रखंड के कोयबा का निवासी है. उसने पुलिस को कई राज भी बताए है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news