कोयलांचल में कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू

    कोयलांचल में कांग्रेस का  सदस्यता अभियान शुरू

    धनबाद(DHANBAD) -  धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान नगर अध्यक्ष वैभव सिन्हा  के नेतृत्व में आज रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शिविर लगाया गया. उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह  मुख्य रूप से उपस्थित थे.  जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिले  के सभी प्रखंडों एवं नगरों में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान काफी जोरों से चलाया जा रहा  है, इसी कड़ी में आज रणधीर वर्मा चौक पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान शिविर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताते हुए अपनी सदस्यता ली. 

    आने वाला समय कांग्रेस का ,नेताओं का दावा 
     
    धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वैभव सिन्हा ने कहा कि  प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर  के निर्देशानुसार धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करेगी,जिससे निश्चित रूप से आने वाले  समय में कांग्रेस पार्टी  मजबूत  होगी. इसी कड़ी में आज धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान शिविर में पार्टी में विश्वास जताते हुए सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली. कार्यकारी अध्यक्ष द्वय शंकर प्रजापति,रविंद्र वर्मा, बीके सिंह,रामगोपाल भुवानिया, योगेंद्र सिंह योगी,अनवर शमीम, संतोष राय,महेश शर्मा,बिल्किस खानम,पप्पू कुमार तिवारी, कामता पासवान,संदीप कुमार कक्कू,राजीव रंजन प्रसाद,अनुज चौहान,अजय कुमार पासवान, पूर्णेन्दु सिंह,बीएम सिंह, मसूद आलम, बबलू हाड़ी,सोहराब अली,अरविंद सैनी, दीपक शर्मा,रोशन कुमार,उमेश कुमार,मोहम्मद नौशाद,अजीत कुमार मिश्रा,बासुदेव ठाकुर,सनी पासवान,मनोज चौहान सहित सैकड़ो  लोग उपस्थित थे. 

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 



    Related News