छात्रा का पीछा कर रहे अपराधी का गांव के युवक ने किया था विरोध ,युवक पर चला दिया गोली,एक गिरफ्तार

    छात्रा का पीछा कर रहे अपराधी का गांव के युवक ने किया था विरोध ,युवक पर चला दिया गोली,एक गिरफ्तार

    पलामू(PALAMU): हैदरनगर थाना क्षेत्र में हत्या करने के नियत से गोली चलाने मामले में पुलिस ने एक अपराधी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दो अन्य अपराधियों के गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.   शुक्रवार को प्लस टू उच्च विद्यालय के पीछे पूर्व मुखिया जितेंद्र पासवान के पुत्र विशाल कुमार पासवान और  एक अन्य पर गोली चलाने वाले तीन युवकों में एक युवक सूरज मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसआई नीरज सेठ ने बताया कि शुक्रवार 11 फरवरी को दिन के एक बजे प्लस टू उवि के पीछे बाइक सवार तीन युवकों में एक ने खरगड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया पुत्र विशाल कुमार पासवान और  उसके साथी विशाल कुमार सिंह पर गोली चलाई थी.  जिससे दोनों बाल बाल बचे और भाग कर जान बचाई थी.

    छात्राओं का पीछा करते थे तीनों आरोपी

    पुलिस ने इस मामले में विशाल पासवान के लिखित आवेदन पर सूरज मेहता,बिट्टू कुमार सिंह और नीतीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छान बीन और छापामारी की. छापामारी के दौरान गिरफ्तार सूरज मेहता ने पुलिस को बताया कि मुखिया पुत्र विशाल पासवान से उनलोगों का झगड़ा हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर हुआ था.  उसी को लेकर मुखिया पुत्र विशाल पासवान पर गोली चलाई थी.  गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस को बताया कि बाइक स्लिप होकर नहीं गिरती तो मुखिया पुत्र को नहीं छोड़ते.  एसआई नीरज सेठ ने बताया कि तीनों आरोपी खरगड़ा गांव से कोचिंग करने हैदरनगर आने वाली लड़कियों का पीछा करते थे.  इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और नौबत यहाँ तक पहुंच गई. उन्होंने बताया कि अन्य दो युवकों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापामारी कर रही है.  जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news