हत्या कर शव को बैग में लेकर घूम रहा था आरोपी, फिर ऐसे धराया

    हत्या कर शव को बैग में लेकर घूम रहा था आरोपी, फिर ऐसे धराया

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर के साकची स्थित काशीडीह लाइन नंबर चार निवासी धर्मेंद्र सिंह का शव कदमा पुलिस ने एक कार की डिक्की में रखे बैग से बरामद किया. शव को एक क्रिकेट किट बैग में रखा गया था. पुलिस ने इस मामले में विश्वजीत प्रधान को गिरफ्तार किया है.

    फोन था बंद

    बता दें कि मृतक का नाम धर्मेंद्र सूद है. धर्मेंद्र सूद ब्याज का काम करते थे. बताया जा रहा है कि वे विश्वजीत प्रधान को ब्याज के पैसे देते थे. विश्वजीत प्रधान टाटा स्टील कर्मी हैं. आरोप है कि उन्होंने धर्मेंद्र के ही एक साथी के साथ मिलकर हत्या की है. गुरुवार दोपहर 11 बजे धर्मेंद्र घर से गोलमुरी जाने की बात कहकर निकले थे जिसके बाद उनका फोन बंद हो गया. परिजन उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे. रात को उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी. इधर शुक्रवार तड़के कदमा पुलिस ने डीबीएमएस स्कूल के पास एक कार से शव को बरामद किया. शव को तार से बांधने के बाद बैग में भरकर रखा गया था. फिलहाल पुलिस विश्वजीत से पूछताछ कर रही है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news