रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुई उत्पात की घटना


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर के परसुडीह थाना के बारीगुड़ा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यहां दस बारह की संख्या में अपराधियों ने जम कर उत्पात मचायी. रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार के साथ अपराधियों ने मारपीट की है. साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की गई. दर्जनों दुकान में अपराधियों ने लाखों का सामान तोड़ दिया. अपराधियों के उत्पात की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.
दुकानदार के साथ स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल
बता दें कि अपराधियों के उत्पाद को लेकर बारीगोड़ा के सैकड़ों दुकानदारों ने आज बंद बुलाया है. सभी दुकानदार दुकानों को बंद कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पूरे इलाके में अपराधियों के उत्पात से दुकानदार के साथ स्थानीय लोगों में भी खौफ का माहौल है. दुकानदार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर बीच सड़क पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि पुलिस जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करेगी तब तक दुकाने नहीं खुलेगी.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+