प्रेमी युगल ने साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी का माहौल


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) के एमजीएम थाना के कालाझोर गांव के एक पेड़ से युवक और युवती का झुलता हुआ शव बरामद किया गया है. गांव में दोनों का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों घचना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया.
परिजनों को नहीं था प्रेम संबंध का पता
जानकारी के अनुसार दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे. काफी दिनों से दोनों में बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक का नाम कुश सिंह है. वहीं लड़की का नाम रीना बताया जा रहा है. दोनों के परिवार वालों को इनके बीच प्रेम संबंघ की जानकारी नहीं थी. गांव में दोनों के आत्महत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या या हत्या दोनों पहलू पर जांच कर रही है.
रिपोट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+