जमशेदपुर : बीच सड़क पर सरेआम एसआई की हुई धुनाई, छेड़खानी का आरोप

    जमशेदपुर : बीच सड़क पर सरेआम एसआई की हुई धुनाई, छेड़खानी का आरोप

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) में सड़क पर तब अफरा-तफरी मच गई जब सरेआम छेड़खानी का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने एसआई की जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत करवा कर उनके बीच से एसआई को बचाया. वहीं घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल को भेजा गया.

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार घायल पुलिसकर्मी कवाली थाना में एसआई पर पदस्थापित है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं आक्रोशित लोगों का कहना है कि घायल पुलिसकर्मी एक लड़की को गलत इशारा कर रहे थे. इसको लेकर स्थानीयों के द्वारा उसकी पिटाई की गई. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि पार्किंग को लेकर स्थानीय दबंग युवकों ने गलत आरोप लगाकर एसआई की पिटाई कर दी.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news